The Chanakya TV Rajasthan

SAWAI MADHUPUR // सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु गणेश जी को दिया न्यौता

SAWAI MADHUPUR // सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु गणेश जी को दिया न्यौता

SAWAI MADHUPUR
SAWAI MADHUPUR

SAWAI MADHUPUR – सवाई माधोपुर सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन मान टाउन सवाईमाधोपुर का आयोजन पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार दिनांक 19.04.2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।‌। विवाह सम्मेलन के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना के साथ प्रथम पूज्य रणतभवर के राजा भगवान त्रिनेत्र गणेश जी महाराज को आज बसंत पंचमी के अवसर पर दिनांक 23.01.2026 शुक्रवार को सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं के साथ न्यौता दे कर हर्षोल्लास के साथ आमंत्रित किया। इससे पूर्व समाज के सभी लोग भगवान परशुराम जी के मंदिर में एकत्रित हुए। इस अवसर पर सम्मेलन समिति के अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद शर्मा एवं संयोजक डॉ नगेन्द्र शर्मा ने सभी समाज बंधुओं को सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत करवाया एवं सभी से तन,मन व धन से सहयोग देकर सम्मेलन को सफल बनाने का अनुरोध किया।

SAWAI MADHUPUR – इस अवसर पर जोड़ा समिति के अध्यक्ष गोकुल चन्द सीठा, महामंत्री गणेश प्रसाद शर्मा, सत्यनारायण पटवारी, श्याम तिवारी, डॉ सुरेश शर्मा,राजेन्द्र पानी शिवलहरी पटेल नगर, सत्यनारायण पाठक, चिरंजीलाल शर्मा, राजेन्द्र जी बिलोपा, इन्द्र किशन शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, गिर्राज तिवारी, महेंद्र शर्मा जोलंदा शिवप्रसाद शर्मा, हरिनारायण शर्मा, शम्भू द्विवेदी हरिराज शर्मा, बृजराज शर्मा, नवदीप पाठक, रामेश्वर सीठा,वैध हसंराज एवं पुजारी रामजीलाल जी सहित सभी समाज बंधुओं सहित त्रिनेत्र गणेश को रिद्धि सिद्धि,शुभ-लाभ सहित सपरिवार सम्मेलन को निर्विघ्न संपादित करने हेतु आमंत्रित कर न्यौता दिया। फोटो भी प्रकाश नार्थ संलग्न है।‌। डॉ नगेन्द्र शर्मा संयोजक द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति ।।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

सवाई माधोपुर से बृजेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Exit mobile version