SAWAI MADHUPUR // भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य शोभायात्रा

SAWAI MADHUPUR – सवाई माधोपुर के खण्डार शहर में सूरज सप्तमी के अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विमान मै विराजित प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भारी संख्या में महिला पुरुष एवं युवक युवतियां नाचते गाते चल रहे थे। इससे पहले दोपहर 12 बजे सभी श्रृद्धालु शहर के मुख्य श्रीजी मन्दिर मे एकत्रित हुए और भगवान की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर विमान में विराजित कर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर वापस श्रीजी मन्दिर पंहुचने पर भगवान की आरती के साथ प्रसाद वितरण कर समापन हुआ।
इस दौरान मंदिर कमेटी के कैलाश पटेल दिनेश सिंहल बाबू बीजाडा़ एवं शहर के प्रमुख लोगों में अर्जुन पटेल छीतर मल सोनी विजय शंकर मुण्डा कैलाश मोदी राधामोहन विजय महेश पादडी़ वाले ओम प्रकाश गुप्ता गजानंद बीजाडा़ कृष्ण गोपाल लाला भाई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सवाई माधोपुर से बृजेश त्रिवेदी की रिपोर्ट