SHAMBHAR // देवयानी सरोवर पर नगरपालिका का वृहद स्वच्छता अभियान

SHAMBHAR – नगरपालिका सांभर द्वारा पौराणिक तीर्थ स्थल देवयानी सरोवर पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ सांभर एसडीएम श्री ऋषिराज कपिल एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी श्री छगनलाल यादव ने किया।स्वच्छता अभियान के दौरान सरोवर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे की सफाई की गई। इस अभियान में नरेगा कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से श्रमदान कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।
इस मौके पर नगरपालिका द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, स्वच्छता बनाए रखें और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को कायम रखने में सहयोग करें। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सांभर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सांभर झील से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित