The Chanakya TV Rajasthan

Sivasagar // असम बाढ़ में BAPS की बड़ी पहल, 300 परिवारों तक राहत और 2000 किलो चारे से गौ सेवा

Sivasagar // असम बाढ़ में BAPS की मानव सेवा, 300 परिवारों को राहत किट

Sivasagar
Sivasagar

Sivasagar – असम में आई बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हैं। संकट में बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम संस्था ने मानव सेवा के साथ गौ सेवा का अभियान शुरू किया है। महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संस्था के संत और स्वयंसेवक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रहे हैं। गत 9 अगस्त से शिवसागर जिले के डिमौ विधानसभा क्षेत्र के निमाजन गांव व प्रशासनिक मुख्यालय मंगलदोई ( जिला दरांग) सहित, आसपास के इलाकों में राहत शिविर लगाए गए हैं। अब तक 300 से अधिक परिवारों को राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। प्रत्येक किट में दो कंबल, दो चादरें, तकिया, दो बाल्टियां, मग, लोटा, तौलिया और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। अहमदाबाद और कोलकाता अक्षरधाम मंदिरों के मार्गदर्शन व सौजन्य से, 35 से अधिक स्वयंसेवक गांवों में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। संस्था का लक्ष्य 1000 परिवारों तक राहत पहुंचाना है।

Sivasagar

Sivasagar – बीएपीएस ने बाढ़ में फंसी गौ माता की भी सुध ली है। संस्था की ओर से 2000 किलो से अधिक चारे की व्यवस्था की गई है। पशु चिकित्सकों की सलाह से दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वयंसेवक, प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घायल और बीमार गायों का उपचार करा रहे हैं। राहत कार्य के साथ बीएपीएस के संत प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक संबल दे रहे हैं। महंत स्वामी महाराज ने बाढ़ पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने और जीवन सामान्य होने की प्रार्थना की है। निमाजन गांव की एक महिला ने बताया कि बाढ़ में उनका सब कुछ बह गया था, लेकिन बीएपीएस स्वयंसेवकों की समय पर पहुंची मदद ने उन्हें नई उम्मीद दी। बीएपीएस का राहत अभियान प्रभावित परिवारों के सामान्य जीवन में लौटने तक जारी रहेगा। संस्था के इस प्रयास ने आपदा के समय मानव सेवा ही माधव सेवा की भावना को साकार किया है। इसमें गौ सेवा का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया है।

जयपुर से हर्षवर्धन राणा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version