SOJAT // विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत 1100 कलशों के साथ निकला भव्य शोभायात्रा जुलूस

SOJAT – संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत मंगलवार को शहर में आस्था, संस्कृति और एकता का भव्य संगम देखने को मिला। इस अवसर पर 1100 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का आगाज मेला चौक स्थित शीतला माता मंदिर से हुआ जो पाली दरवाजा,पुराना सिनेमा हॉल तिराहा,मैन बाजार, सब्जी मंडी, चारभुजा नाथ मंदिर,आडा बाजार,नवचौकिया,होते हुए जोधपुरीया गेट स्थित महालक्ष्मी वाटिका पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में डीजे के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

SOJAT – महालक्ष्मी वाटिका में हिन्दू सम्मेलन एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष संत आश्रम सोजत के महामंडलेश्वर चेतन गिरी महाराज,सहित अन्य संतो ने धर्मसभा को संबोधित किया। धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
रिपोर्टर नथाराम बोराणा
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन