The Chanakya TV Rajasthan

SOJAT CITY // अरावली बचाओ” अभियान

SOJAT CITY // अरावली बचाओ” अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम सोजत उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

SOJAT CITY
SOJAT CITY

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने “अरावली बचाओ” अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम सोजत उपखंड अधिकारीसोजत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने “अरावली बचाओ” अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम सोजत उपखंड अधिकारी मांसिगाराम जांगीड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए इसके संरक्षण की मांग की गई। वही अरावली पर्वतमाला पर जिस प्रकार से भारत सरकार की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम रेंज की पहाड़ियों को अरावली में नहीं मानने का जो निर्णय लिया है उससे पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए खतरा बताया साथ ही इस निर्णय से अवैध खनन,

SOJAT CITY

अतिक्रमण और अनियंत्रित विकास होगा जिससे गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार मजबूती से पैरवी करके सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए निर्णय पर पुन: विचार करके इसको वापस लेने की दिशा में कदम उठाए ।

इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।ज्ञापन देते समय भगीरथ पनुसा , दिवेश समरिया, राहुल राठौड़ ,साहिल घोशी ,विकास भाटी ,प्रकाश भाटी, राकेश मालवीय, अश्लेष ,राहुल गहलोत ,राकेश तंवर ,दिव्यांशु ,हितेश ,राहुल आदि छात्र छात्राएं मौजूद थी।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

सोजत सिटी से नथाराम बोराणा की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version