The Chanakya TV Rajasthan

SOJAT CITY // भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन

SOJAT CITY // भागवत कथा का अमृत रस पान करने वाला तर जाता है- गोविंद देव गिरी

SOJAT CITY
SOJAT CITY

SOJAT CITY – शहर के पूरणेश्वर धाम पर राठौड़ परिवार की और से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन पुरणेश्वर धाम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में गोविंद गिरी जी महाराज ने कहा कि भागवत अमृत रस का पान करने वाला तर जाता है उन्होने भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए कई प्रसंग सुनाएं कथा व्यास ने भागवत को जीवन का सार बताया उन्होंने कथा के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए,

उहें तकलीफ नहीं देनी चाहिए समाज में समरसता एवं सामंजस्य के भाव को आत्मसात करना चाहिए जाति पाँति ऊंच नीच से उपर उठकर संगठित रहना चाहिए तभी राष्ट्र सशक्त हो पाएगा महाराज श्री ने कई प्रेरक उद्धरण सुनाते हुए सत्संग एवं संतो की संगत के सुपरिणामों की महत्ता बताई कथा में पूतना वध,कालिया दमन आदि का वर्णन किया

SOJAT CITY – आकर्षक झाँकी एवं भजनो की संगीतमय स्वर लहरिया गुंजती रही। वही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने वाले महेन्द्र राठौड़ ने बताया कि उनके पिता वचनाराम राठौड़ द्वारा पिछले चार वर्षो से कठोर उपासना कर रहे हैं । परन्तु अब उनकी इच्छा है कि जो अब मेरी शेष जिंदगी बची है वो मैं प्रभु की भक्ति में लगाना चाहता हूं एवं संन्यास लेना चाहता हूं । इस कारण शनिवार को कथा व्यास गोविंददेव गिरी की सानिध्य में वचनारामजी राठौड़ को वैदिक मंत्रों चार के साथ दिक्षा दी जाएगी।

इसको लेकर महेन्द्र राठौड़ ने अपने पिताजी की तपस्या के उपलक्ष्य में भजन व भोजन शाला बनाने की भी घोषणा की एवं उसका उद्घाटन भी गोविंद देव गिरी जी महाराज से कराने की घोषणा की अंत में यजमान वचनाराम राठौड़ एवं महेन्द्र राठौड ने व्यास पीठ एवं कथा व्यास की आरती उतारी कथा में कई विशिष्टजनों एवं संतो ने शिरकत की। इस दौरान इस मौके राजस्थान सरकार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी निरंजन आर्य ने कथा पाडाल में पहुंचकर संत गोविंद देव गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया।

SOJAT CITY

SOJAT CITY – वही आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । जिसको लेकर जिलाक‌लेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री एवं पुलिस अधीक्षक ने भी कथा स्थल का अवलोकन किया कार्यक्रम के तहत हेमाराम राठौड़ सोहनलाल राठौड़ ओमप्रकाश राठौड़ नैनाराम निकुंम,मदन पंवार,बाबुलाल पंवार,जुगल किशोर निकुंम,सुरेश निकुंम, रामलाल निकुंम,प्रफुल्ल ओझा, मोहनलाल पंवार,जवरीलाल राठौड़,बुधाराम परिहार,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी से नाथाराम बोराणा की रिपोर्ट

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Exit mobile version