SOJAT CITY // निपुण मेले में छात्र छात्राओं ने दिखाया अपना कौशल

SOJAT CITY – राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निपुण मेले में छात्र छात्राओं का कौशल झलक उठा। मेले में कक्षा 1 से 5 तक के यूसीईईओ दिवीतीय अधिनस्थ विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन गतिविधियों में प्रथम द्वितीय ,तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर उत्साह वर्धन किया गया। प्रथम सत्र से पीटीएम बैठक, का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावको को उनकी बच्चियों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत करवाया गया तथा बालिकाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का लाईव प्रसारण सुनाया गया प्रथम सत्र में सीबीईओ दलपत सिंह सांखला, एसीबीईईओ द्वितीय मोहम्मद रफीक , प्रधानाचार्या श्यामा धारण, एवं दिलीप सैनी उपस्थित थे।
निपुण मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्या श्रीमती श्यामा चारण द्वारा फीता काटकर किया गया प्रतियोगिताओं में रीडिंग कॉर्नर में रा.उ.प्रा.वि.नं. 2 की दिशा गुलाबबाई मेहता की रुखसार बिलाडिया गेट की नसरीन शारीरिक विकास निशाना प्रतियोगिता मे नम्बर 2 स्कूल के कुणाल व दुर्गेश प्रथम द्वितीय रहे ,बौद्धिक विकास में आयुषी बालिका उच्च मा.वि. अमृता मंगरिया बेरा ,वन्दना बालिका उच्च मा.वि. प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे रिश्तो की पहचान में अशनूर, विकास, नुसरत, धार्मिक सामुदायिकता में दुर्गेश ,डिंपल व अतहर ,भाषायी कौशल में तमन्ना असनूर, नाजमीन प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। निपुण मेले में प्रधानाचार्या श्यामा चारण ,नेहड़ा बेरा प्रधानाचार्य दिलीप सेनी, कुसुम लोढ़ा ,सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि चेतन व्यास,शिक्षक पूरण सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बोस,दिनेश व्यास, सहित स्टॉफ सदस्य एवं छात्राएं उपास्थित थे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी से नाथाराम बोराणा की रिपोर्ट
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन