SOJAT CITY // सोजत रोड थाने का एसपी मोनिका सेन ने निरीक्षण कर जनसुनवाई की

SOJAT CITY – पाली जिले की नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने रविवार को सोजत रोड पुलिस थाने में प्रथम बार आगमन पर सोजत सर्कल के पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी व थाना अधिकारी कमला लोहार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने
निरीक्षण कर थाना स्तर की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में अपराध की स्थिति को लेकर थानाधिकारी कमला लोहार से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान एसपी सेन ने थाना रजिस्टर, मालखाना, हाजत, रिकॉर्ड रूम तथा साफ-सफाई व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण पर ज़ोर दिया।
SOJAT CITY – एसपी ने जनसुनवाई करते हुए
थाना अधिकारी कमला लोहार को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों पर निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाए वही एसपी ने राजकोप ऐप के बारे में आमजन को जानकारी दी तथा गश्त प्रणाली को और अधिक मजबूत करने, बीट प्रणाली को सक्रिय रखने तथा विशेष रूप से महिला व कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता से कार्य करने के लिए कहा।
SOJAT CITY _ एसपी सेन ने स्पष्ट किया कि—
“पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी उत्पन्न करना है। बीट प्रभारी यदि सजग रहेंगे, तो अपराधी डरेंगे और आमजन निडर होकर पुलिस से जुड़ेंगे। बीट सिस्टम जितना मजबूत होगा, पुलिस और जनता का समन्वय उतना ही बेहतर होगा।”
उन्होंने पुलिसकर्मियों को थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और जनसेवा में तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सेवा भाव और जन सहभागिता को प्राथमिकता देने की बात दोहराई। इस दौरान जिला शांति समिति सदस्य सहित सोजत रोड क्षेत्र के पुलिस जनभागीता सदस्य मोजुद रहे।
सोजत सिटी से नथाराम बोराणा की रिपोर्ट