TONK // टोंक में अमृता हाट बाजार का शुभारंभ, महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिलेगा नया मंच
TONK // टोंक जिले में महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिसम्बर 19 दिसम्बर तक अमृता हाट बाजार आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को मेले का उदघाटन जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, अति जिला कलक्टर राम रतन सौकरिया, के कर कमलों से हुआ।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मैरिंगटन सोनी ने अतिथियों का स्वागत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संदेश से सज्जित प्लांट-पोट्स तथा शॉल से किया। जिला कलक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल ने महिलाओं में उद्यमिता के विकास हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित अमृता हाट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्पाद निर्माण और मार्केटिंग स्टेज के साथ साथ इस प्रकार के आयोजन महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक हैं। हाट में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने महिलाओं में आत्म निर्भरता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को बहुत महत्वपूर्ण बताया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित अमृता हाट मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 41 स्वयं सहायता समूहों भाग ले रहे हैं। मेले के विविध आकर्षणों में कोटा डोरिया से निर्मित परिधान सामग्री, जूट निर्मित सजावटी वस्तुएं, नारियल फाइबर से निर्मित सजावटी वस्तुएं, कैरी बैग,खिलौने, कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित खाद्य उत्पाद,मसाले,नमकीन,पापड़,आचार इत्यादि, हस्त निर्मित साबुन, डिटर्जेंट, स्नेट्री पैड, हस्त निर्मित आभूषण प्रदर्शनी आदि सम्मिलित हैं।

उल्लेखनीय है महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन हेतु मंच प्रदान करने तथा ऐसे उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से अमृता एस. एच. जी. हाट बजारों का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय आयोजनों की सफलता के बाद जिला स्तरीय अमृता हाट का आयोजन भी 2016- 17 से किया जा रहा है। ये हाट बाजार दूरस्थ पंचायतों में स्थित स्वयं सहायता समूहों को जिला स्तर पर पहचान एवं रोजगार उपलब्ध करवाने की सफल पहल सिद्ध हुए हैं।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण