TONK // मालवीय नगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त संग्रह

TONK // रुक्मणी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डॉ. अरविंद जागा फिजियोथेरेपी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में मालवीय नगर, जयपुर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से आए रक्तदाताओं के सहयोग से कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रुक्मणी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम में डॉ. अरविंद जागा, डॉ. शायमा खान, डॉ. सुरेन्द्र तथा डॉ. कपिल शर्मा की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री रामप्रसाद जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य प्रचारक, विशिष्ट अतिथि डॉ. जी.एस. गुप्ता तथा डॉ. अरविंद जागा, निदेशक – डॉ. अरविंद जागा फिजियोथेरेपी क्लिनिक, की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान शिविर का संचालन वंदे ब्लड बैंक की अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा सभी चिकित्सकीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरविंद जागा, निदेशक – डॉ. अरविंद जागा फिजियोथेरेपी क्लिनिक, ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, मेडिकल स्टाफ एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित