TONK // जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल का देवली क्षेत्र दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल आयोजित

TONK – जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने मंगलवार को सोनवा फूड पार्क, पॉली हाउस, चारनेट एमजेएसए वर्क, अमरुद ऐक्सीलेंस सेन्टर देवड़ावास का निरीक्षण किया साथ ही बंथली विद्यालय में पढ़ाई विद एआई के बारे में बच्चों के साथ रुबरु हुए।
TONK – जिला कलेक्टर ने फूड पार्क सोनवा में अधिशाषी अभियन्ता मार्केटिंग बोर्ड से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पोली हाउस सोनवा में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विरेन्द्र सोंलकी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने चारनेट में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया।
TONK – अमरुद ऐक्सीलेंस सेन्टर देवड़ावास में उप निदेशक अमरुद ऐक्सीलेंस सेन्टर डां. राजेन्द्र चौधरी ने अमरुद के विभिन्न किस्में की एवं उत्पादन के बारे में जानकारी दी। साथ ही बंथली स्कूल में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुशील अग्रवाल ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को पढ़ाई विद एआई का लाईव परजेन्टेंशन करके दिखाया एवं बच्चों के साथ रुबरु हुए। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने एसडीओं देवली रुबी अंसारी एवं तहसीलदार मेघा गुप्ता के साथ एसडीओ कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।
TONK – उपखंड देवली एवं तहसील का भी किया निरीक्षण एवं टोडा का गोठडा में की रात्रि चौपाल
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने एसडीओं देवली रुबी अंसार के साथ एसडीओ कार्यालय एवं तहसीलदार मेघा गुप्ता के साथ तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत टोडा का गोठडा उपखंड देवली में रात्रि चौपाल की जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन