TONK // पाटोत्सव के आयोजन को लेकर पोस्टर एवं आमंत्रण पत्रिका का विमोचन पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता द्वारा किया

TONK – श्याम मंदिर टोंक में 20 जनवरी से आयोजित चार दिवसीय भव्य आयोजन पाटोत्सव को लेकर आयोजन के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्रिका का विमोचन पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता द्वारा किया गया। मंदिर समिति के एडवोकेट अध्यक्ष शेलेन्द्र गर्ग ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में विशाल निशान एवं कलश यात्रा, नानी बाई रो मायरो, श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा।
TONK – 20 जनवरी को विशाल निशान एवं कलश यात्रा श्री कंकाली माता मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुँचेगा। 20 जनवरी से 22 जनवरी तक सांय: 6 बजे से श्री श्याम मंदिर प्रांगण में नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जायेगा। जिसमे ख्याति प्राप्त पं. अनिरुद्ध जी दूनी वाले हैदराबाद द्वारा वाचन किया जाएगा।
TONK – 23 जनवरी को मंदिर प्रांगण में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जायेगा, जिसमे मनीष शर्मा कलकत्ता द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अंशुल जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा आज मुख्य बाजार में सभी व्यापारियों को आमंत्रण पत्रिका देकर आयोजन में आमन्त्रित किया गया।
TONK – उक्त आयोजन में मंदिर समिति के देवेंद्र गर्ग, संजय अग्रवाल, विनोद चौरासिया, विमल गोयल, बृजमोहन शर्मा एडवोकेट, शेलू गर्ग, योगेश बंसल, सोनू बंसल, गोविंद अग्रवाल, प्रिंस विजय, रोहित जांगिड़, दिलीप सेन, राहुल अग्रवाल, मोनू राजवंशी, अमित सर्राफ, ललित जैन, नितिन बंसल, बृजेश गर्ग, रवि सैनी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन