TONK// शांति सागर मार्ग का शुभारंभ — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जैन समाज का आभार

TONK – टोंक से बड़ी खबर जहां प्रथमाचार्य शांति सागर जी महाराज की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर शहर की एक मुख्य सड़क का नाम उनके नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने बताया कि भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से इस संबंध में मांग की गई थी कि टोंक में एक प्रमुख मार्ग का नाम प्रथमाचार्य शांति सागर जी महाराज के नाम से रखा जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर परिषद टोंक द्वारा यह प्रस्ताव विभाग को भेजा गया।
TONK – प्रशासनिक सुधार विभाग की समिति ने 3 नवंबर 2025 को बैठक कर इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इसके बाद जिला कलेक्टर टोंक ने आदेश जारी कर जखीरा नर्सरी के सामने से आयुष्मान हॉस्पिटल होते हुए एनएच-52 तक की मुख्य सड़क का नाम “प्रथमाचार्य शांति सागर मार्ग” रखने की स्वीकृति प्रदान की।
TONK// जिला प्रमुख सरोज बंसल ने यह आदेश प्रति जैन नसिया में आयोजित आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के पिछी परिवर्तन समारोह में स्वयं आचार्यश्री को भेंट की।
इस निर्णय से टोंक जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया और नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
RAJSAMAND// राजसमंद कलक्टर का फील्ड विजिट — तालाबों के सौंदर्यीकरण पर फोकस
RAJSAMAND// पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने राबचा स्थित आदेश गौशाला का किया निरीक्षण
JODHPUR // नवंबर में प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के लिए खुशखबर