TONK // 20 लाख अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

TONK – जिला स्पेशल टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना लाम्बाहरिसिंह व मेहन्दवास थाना क्षैत्रों में अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए करीबन 20 लाख रूपये बाजार की कीमत के अवैध मादक पदार्थ दो किलो अफीम, 53.150 किलो डोडा पोस्त, 1.5 किलो गांजा व 11 हजार 40 रूपये खरीद फरोख्त के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बोलरो गाड़ी व एक मोटर साईकिल को जप्त किया है।
TONK – जिला स्पेशल टीम के ओम प्रकाश ने बताया कि गठित टीम द्वारा दोनों जगहों पर जिला स्पेशल टीम टीम द्वारा छापेमारी की जाकर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, अफीम, डोडा पोस्त, गांजा बरामद किया जाकर दो अलग-अलग प्रकरण एक लाम्बाहरिसिंह व एक मेहन्दवास टोंक में एनडीपीएस की धाराओं में दर्ज किया गया है
TONK – तथा दो पुलिस थाना लाम्बाहरिसिंह के महादवे पुरा गांव में आरोपी रामलाल जाट पुत्र बन्नालाल जाट (47) साल निवासी महादेवपुरा एवं पुलिस थाना मेहन्दवास क्षैत्र के गांव बावड़ी में आरोपी मुकेश पुत्र नरसी मीणा (40) निवासी बावड़ी को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी व एक मोटरसाईकिल,
TONK – अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त में इस्तेमाल होने वाले दो इलेक्ट्रोनिक कांटे व 11 हजार 40 रूपये बरामद किये। उक्त दोनों आरोपी मालपुरा, टोड़ारायसिंह, डिग्गी, लाम्बाहरिसिंह, मेहन्दवास, टोंक में काफी समय से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे, जिसको जिला स्पेशल टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्यवाही कर नशे की सप्लाई को ब्रेक किया है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित