TONK // दीदीज़ विद डीएम’’ कार्यक्रम में उभरीं आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियाँ

TONK – जिले में सोमवार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जब जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने ’‘दीदीज़ विद डीएम’’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजीविका विभाग द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों की दीदीयों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनके संघर्ष, परिश्रम और सफलता की कहानियों को नजदीक से जाना।
संवाद के दौरान पिंकी शर्मा, शबनम बानो, लतिफुनिशा एवं पूजा सैनी ने राजीविका से जुड़कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाने के अनुभव साझा किए। दीदीयों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सीमित संसाधनों और साधारण शुरुआत से आगे बढ़ते हुए आज स्वयं को सफल महिला उद्यमियों के रूप में स्थापित किया है। दीदीयों द्वारा साझा की गई उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया कि महिलाएँ अवसर मिलने पर आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की भी सशक्त वाहक बन सकती हैं।

TONK – इस अवसर पर पिंकी शर्मा की सफलता कहानी विशेष रूप से प्रेरणादायी रही। वर्ष 2016 में एक साधारण गृहिणी के रूप में अपने सफर की शुरुआत करने वाली पिंकी शर्मा ने राजीविका से मिले प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर आज मसाला उत्पाद निर्माण, बाजरे से बने पौष्टिक बिस्किटों के उत्पादन के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र, गुलाबी नगरी जयपुर में ’“दीदी की कैंटीन”’ का सफल संचालन कर रही हैं। उनकी इकाइयाँ न केवल स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को रोज़गार से जोड़कर महिला उद्यमिता की सशक्त मिसाल भी बन चुकी हैं।
वहीं लतिफुनिशा एवं पूजा सैनी द्वारा तैयार किए जा रहे
TONK – आर्गेनिक एवं हर्बल साबुन पर्यावरण-अनुकूल, रसायन-मुक्त और स्वास्थ्यवर्धक होने के कारण बाज़ार में विशेष पहचान बना रहे हैं। इसके अतिरिक्त शबनम बानो द्वारा निर्मित शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मसाला उत्पाद स्थानीय बाज़ार के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने ’‘दीदीज़ विद डीएम’’ कार्यक्रम के तहत दीदीयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “राजीविका से जुड़ी दीदीयाँ आज आत्मविश्वास, कौशल और परिश्रम के बल पर सफल उद्यमी बन रही हैं। पिंकी शर्मा, शबनम बानो, लतिफुनिशा और पूजा सैनी जैसी महिलाएँ यह प्रमाण हैं कि सरकार की योजनाएँ ज़मीनी स्तर पर वास्तविक और स्थायी बदलाव ला रही हैं।”
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित