TONK // जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल का सआदत अस्पताल का औचक निरीक्षण, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा

TONK – आमजन सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए परेशान नहीं हो और उन्हें अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलें। इसे लेकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने रविवार को जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सआदत अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने सआदत अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वार्डों में जाकर रोगियों एवं उनके परिजनों से मिल रहे उपचार की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हर वार्ड में जाकर चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति को देखा। उन्होंने कहा की जिले के सआदत अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा संस्थान का नियमित रुप से दौरा कर रहे है।

TONK – चिकित्सा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों की कमी दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा की जिला अस्पताल की मुख्य मांग एमआरआई मशीन, सोनोलॉजिस्ट, एवं बैड की संख्या में वृद्धि करने की है, इसके बारे में राज्य स्तर पर अवगत कराया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग को अस्पताल में सिविल मेंटेनेंस एवं इलेक्ट्रीक कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपए की राशि को ट्रांसफर की गई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता दीन मोहम्मद से कार्य की प्रगति की अपडेट जानकारी लेते हुए इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पीएमओ हनुमान प्रसाद बैरवा समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपो
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन