TONK // सरसराती हवाओं के बीच गरमागरम चाय वितरित वर्क का मानव सेवा कार्य जारी

TONK – वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रिलीजन एंड नॉलेज(WORK) प्रवक्ता सैयद असगर अली के नेतृत्व में टोंक इकाई ने मानव सेवार्थ अंबेडकर पार्क घंटाघर पर निशुल्क चाय का वितरण किया। सरसराती हवाओं के बीच गरमागरम चाय पीकर लोगों ने कुछ पल के लिए गर्माहट का आनंद लिया।अली ने बताया कि मानव सेवा से लोगों के दिलों को जीता जा सकता है।
TONK – चाय वितरण कार्यक्रम में बद्री जी गुर्जर,सैयद मशकूर अली, अदनान खान,असद खान मौजूद रहे।ज्ञात रहे कि वर्क संस्था भारत में सतयुग के आगमन हेतु संयुक्त प्रयास करती है,वर्क का कहना है कि सतयुग जब शुरू होगा,भारत विश्वगुरु होगा।वर्क के सिद्धांत सभी को अपनी और आकृषित करते हैं, सिद्धांत इस प्रकार हैं,हमारा पूज्य एक परमेश्वर,हमारी जाति मानव परिवार, हमारा गौरव हिंदुस्तान,हमारा सपना अखंड भारत,हमारा संकल्प युग परिवर्तन।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट