TONK // राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

TONK – राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक्स संघ द्वारा ऑल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक अजमेर में किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टोंक के मास्टर्स एथलीट्स ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अजमेर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में
TONK – राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले से छ: खिलाडिय़ों ने भाग लेकर एक स्वर्ण एक रजत एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दुर्गा शंकर शर्मा ने 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सत्यनारायण सिंह राठौड़ ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक एवं 55 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश गोठवाल ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता।
TONK – टोंक के दल में भगवान सिंह शेखावत, मखदूम मियां, अमर सिंह ने भी राज्य की टीम की ओर से भाग लिया। विजेताओं के लौटने पर राजीव सिंहल, अनिल गुप्ता, कुशल दासोत, शिव नारायण शर्मा, अख्तर हुसैन, सीताराम जाट, संजय शर्मा, विनीत चौहान, इमामुद्दीन खान, भंवर लाल जाट आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन