The Chanakya TV Rajasthan

TONK// इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी टोंक द्वारा जनाना अस्पातल में मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराए कंबल

TONK// इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी टोंक द्वारा जनाना अस्पातल में मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराए कंबल

TONK
TONK

 

TONK –  इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की कंबल निधि योजना अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों हेतु सर्दी के समय में कंबल की व्यवस्था की जा रही है । इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव हनुमान सिंह सोलंकी ने बताया कि यह कंबल निधि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पूरे राज्य में शुरू कि गई है, क्योंकि मरीज के लिए तो कंबल अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करा दिया जाता है, लेकिन बाहर से आने वाले मरीज के परिजनों को सर्दी में कंबल के लिए परेशान होना पड़ता है , तेज सर्दी को देखते हुए स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला के निर्देशानुसार सभी जिलों में मरीज के परिजनों के लिए कंबल निधि योजना अंतर्गत अस्पताल प्रबंधन को कंबल उपलब्ध करवाये जा रहे हैं ।

TONK – इसी कड़ी मे सरकारी अस्पतालों में मरीज के परिजनों हेतु 25 कंबल अस्पताल प्रबंधन को दिये गये, ताकि वह व्यवस्था अनुसार आने वाले मरीज के परिजनों को कंबल उपलब्ध करवा कर ठंड से निजात दिला सके। सदस्य नीलिमा सिंह आमेरा ने रेड क्रॉस की गतिविधियों के बारे में बताया। मातृ एवं शिशु चिकित्सालय जनाना हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. सत्यनारायण चौधरी ने सभी इंडियन रोड क्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डॉ. सीताराम विजयवर्गीय, डॉ. प्रदीप गहलोत, पुलकित सिंहल, बृजमोहन गुप्ता, प्रवीण सिंह, रमेश सैनी, संदीप बोहरा, पंकज शर्मा, हर्षिता जैन, बनवारी शर्मा, राकेश तशहरा, वर्दी चंद गुर्जर आदि मौजूद थे।

 

 

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

https://x.com/tv_chanaky5736

 

 

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Exit mobile version