TONK // स्मैक व डोडा पोस्त के साथ छ: आरोपी गिरफ्तार

TONK – जिले में जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध स्मैक, डोडा पोस्त के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम ने इस मामले में छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं नगदी भी जब्त की गई है। जिला स्पेशल टीम के ओमप्रकाश ने बताया कि गठित टीम ने जिले के तीन पुलिस थाना इलाकों में शनिवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए एक महिला सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 15 लाख कीमत की स्मैक एवं डोडा पोस्त जब्त की है, इतना ही नहीं पुलिस ने दो मोटर साइकिलें भी जब्त की है। पुलिस ने छहों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना दूनी, देवली व डिग्गी में पृथक-पृथक तीन प्रकरण एनडीपीएस की धाराओं में दर्ज किए गए है तथा आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
TONK – जिले की दूनी थाना क्षेत्र में राजमहल के पास एक केटा कार का पीछा करते हुए जिला स्पेशल टीम द्वारा 2 आरोपियों के कब्जे से करीबन 7 लाख रूपये कीमत का 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जप्त किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लगातार लाम्बाहरिसिंह, मालपुरा टोंक में सप्लाई देना बताया है। पुलिस ने आरोपी रामरतन पुत्र अमराव जाट (34) निवासी जोरावरपुरा पुलिस थाना बोराडा जिला अजमेर, नरेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू पुत्र नाथूसिंह (18) निवासी जोरावरपुरा पुलिस थाना बोराडा जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है।
TONK – जिले की देवली पुलिस ने देवली थाना क्षेत्र में जयपुर चुंगी नाके से नासिरदा रोड़ पर एक महिला से करीबन 5 लाख रूपये बाजार कीमत का 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व खरीद फरोख्त की 8 हजार 460 रूपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी महिला द्वारा लगातार देवली शहर में स्मैक की सप्लाई की जा रही थी, जिसको जिला स्पेशल टीम की इस कार्यवाही से नाकाम किया गया। पुलिस ने एक महिला आरोपी को भी पकड़ा है।
TONK – जिले की डिग्गी पुलिस ने डिग्गी थाना क्षेत्र में उप-तहसील कार्यालय के पीछे 3 आरोपियों के कब्जे करीबन एक लाख रूपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ 5.11 ग्राम स्मैक, 2 मोटरसाईकिले बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लगातार डिग्गी कस्बे में सप्लाई देना बताया है। पुलिस ने आरोपी राकेश पुत्र रामराय जाट (25) निवासी अरण्या पुलिस थाना पचेवर, संजय पुत्र बद्रीलाल यादव (30) निवासी नैनस्या पुलिस थाना फागी जिला जयपुर एवं नितिन पुत्र शास्त्री प्रकाश शर्मा ब्राहम्ण निवासी डिग्गी पुलिस थाना डिग्गी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=6158081552814
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ