TONK // हाजियों के टीकाकरण व ट्रेनिंग का आयोजन

TONK – हज गाईडेंस सोसायटी टोंक के तत्वाधान में मुकद्दर सफर के लिए रविवार को निजाम बीड़ी फैक्ट्री सुभाषा बाजार में टीकाकरण एवं ट्रेनिंग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य हज कमेटी जयपुर से शाहिद खान हज ट्रेनर एवं मुख्तार मियां खादिमुल हुज्जाज ने हाजियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर टोंक शहर के मुफ्ती आदिल, मौलवी मिन्हास हसन, हाफिज एवं कारी मुदस्सिर मतीन, कारी सखावत अफजल एवं हारिस वासिफी ने प्रस्तुत की।
TONK – यह जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि समारोह में टोंक से जाने वाले 120 हाजियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा सभी हाजियों ने मस्तिष्क ज्वर के टीक लगवाये गये, हाजियों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। 65 साल से अधिक यात्रियों के इन्फलयून्जा के टीक भी लगवाये गये। कार्यक्रम में आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, डॉ. वसीम अहमद, जावेद ब्लॉक मेडीकल मैनेजर, बीसीएमएचओ नर्सिंग स्टाफ श्रीमती कमलेश कुशवाहा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि सभी हाजियोंको नियमानुसार सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार टीकाकरण एवं प्रशिक्षण दिया गया है तथा उनकी फ्लाईट 24 अप्रेल को जयपुर से मदीना के लिए रवाना होगी तथा वापसी 9 जून जददा एयरपोर्ट से जयपुर को होगी। हाजियों को अपनी फ्लाईट से दो दिन पूर्व रिपोर्टिंग हज हाउस करबला जयपुर में देनी होगी, फिर हाजियों को उनके पासपोर्ट वीजा एवं हवाई जहाज के टिकिट प्राप्त हो सकेगें।
TONK – इस साल हज गाईडेंस सोसासटी ने लगभग 130 लोगों को नि:शुल्क समय-समय पर अपनी सेवाये प्रदान की है, जिनमें मुश्ताक अहमद खां, हबीब मियां मैनेजर, मोहम्मद असलम अंसारी, मतीन अंसारी, जावेद अख्तर आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया है। मंच संचालन जिया टोकी द्वारा किया गया है। हज 2026 के सफर पर जाने वाले के हज के लिए आखिरी किस्त जमा होना बाकी है। जब भी दिनांक घोषित हो जायेगी, तब हाजीगण अपने चालान कार्यालय समय 10 से 3 बजे तक स्थानीय हज गाईडेंस सोसायटी निजाम बीड़ी फैक्ट्री सुभाष बाजार टोंक से प्राप्त कर सकेगें। मोईनुद्दीन निजाम ने बताया कि टोंक शहर से 52 हाजी, मालपुरा तहसील से 47, अलीगढ़ से 6, सोप से 4, उनियारा से 2, निवाई से 3, नानेर से 2 एवं मेहन्दवास से 6 है। सबसे ज्यादा उम्र केहाजी अब्दुल सत्तार 79 साल, मालपुरा के सबसे कम उम्र के हाजी हैदर 17 व टोंक के हज्जानी सैयदा हुजैफा 17 साल तथा ें सबसे ज्यादा उम्र की महिला मेहरून्निसां 75 वर्ष मालपुरा है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानूनटोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा