TONK // शिव महापुराण कथा भूतेश्वर महादेव मन्दिर में शुरू

TONK – श्रीमंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर प्रन्यास टोंक के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्यारह दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ भूतेश्वर महादेव मन्दिर में प्रारंभ हुआ। मन्दिर न्यास के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने बताया कि मंगलवार को भूतेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिव पुराण के शुभारंभ पर कलश यात्रा श्रीरामकृष्ण मन्दिर से रवाना हुई, जिसमें 251 महिलाऐं कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
TONK – कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुंचने पर कथा वाचक उज्जैन महाकाल की सचि केसर के श्रीमुख से कथा का प्रारंभ हुआ। इस मौके पर मिथलेश गर्ग, सुनील बंसल, गोपाल जडिय़ा, कैलाश विजय, बाबूलाल जांगिड़, मोहन सोनी, राजू माहुर, किशन विजय, शिवदयाल, राधेश्याम, विष्णु गुप्ता आदि महिलाए-मौजूद थी।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून