The Chanakya TV Rajasthan

TONK // सचिन पायलट को ई- रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

TONK // सचिन पायलट को ई- रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

 

TONK
TONK

TONK – राष्ट्रवादी ऑटो व रिक्शा-ई, रिक्शा यूनियन टोंक के संस्थापक एवं संयोजक मोहम्मद अजमल, अध्यक्ष माबूद भाई की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को ई- रिक्शा चालकों की समस्याओं को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछड़ा क्षेत्र टोंक में ई-रिक्शा चालकों पर हो रहे बड़े चालानों की कार्यवाही को रोकने तथा लाइसेंस आदि कार्यवाही के लिए 6 माह का समय दिए जाने की मांग की है। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि टोंक में पहली बार बेट्री ई-रिक्शा की शुरूआत की थी, उस समय इस पर लाईसेंस, बीमा, फिटनेस नहीं था । समय के साथ अब फिटनेस, बीमा लाईसेंस, आदि लागू किये है।

TONK – 2 फरवरी से आरटीओ के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए चालन भरने के साथ-साथ सभी ई-रिक्शा जब्त करके बंद किए जाने की कार्यवाही की है। इस कारण ई-रिक्शा चालकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में लिखा है कि पहले चालान भरेगें 10 हजार का, फिर 15 हजार गाड़ी का, लाईसेंस बीमा, फिटनेस अन्य कार्यवाही में लगेगें। ई-रिक्शा चालकों ने मांग की है कि लाईसेंस बनवाने में एक महीने से 8 महीनें लगते है, बीमा इश्योरेंस 6 हजार 500 से 7 हजार 500 हजार रुपये लगते है,

TONK – फिटनेस में 2 हजार से 4 हजार रुपये लगते है, लाईसेंस का खर्चा 2 हजार से 3 हजार लगते है। इन सब कार्यवाही को करने के लिए समय लगेगा। साथ ही मांग की हैं कि आरटीओ से पूर्व की भांति एक कैम्प का आयोजन करके सभी ई-रिक्शा चालकों के तत्काल लाईसेंस बनवाने की कार्यवाही की जाएं। इस अवसर पर जावेद, आसिफ अब्बासी, शानू हबीब, अय्यूब, मोईन जुनेद, मो. हुसैन, फैजान, आसिफ अली आदि ऑटो रिक्शा मौजूद थे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नUGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

Exit mobile version