TONK // टोंक में बजट पर भाजपा की बैठक, ‘गांव-गरीब-किसान को सशक्त करेगा यह बजट’

TONK – भाजपा जनसेवा संवाद केंद्र पर राजस्थान सरकार के बजट को सामूहिक रूप से सुना व देखा गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट प्रत्येक राजस्थानवासियों के सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राजस्थान को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है।

TONK – उन्होंने कहा कि सरकार के बजट से बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन, कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाना है।चौहान ने इस बजट को प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा,बबलू टैंकर,जिला मंत्री बीना छामुनिया,हरिराम यादव, राजेश मंगल, राम अवतार धाबाई, चौथमल विजय, शंकर विजय, ,चरण सिंह,बलवंत मराठा, देवराज गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ