TONK // अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

TONK – जिला स्पेशल टीम द्वारा डिग्गी थाना क्षेत्र के लावा ग्राम पंचायत ईलाके में छापामार कार्यवाही करते हुए एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्तियों के कब्जे से करीबन 50 हजार रूपये कीमत का करीबन 3.5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा व खरीद फरोख्त की राशि 5 हजार 780 रूपये तथा एक ईलेक्ट्रोनिक कांटा को जप्त किया।
TONK – जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि गठित टीम में हैड कानि. शरीफ मो., कानि. शिवपाल, साजिद, रुकमकेश, राधाकिशन, रामराज द्वारा विक्रान्त द्वारा डिग्गी थाना क्षेत्र के लावा ग्राम पंचायत ईलाके में सांयकाल में छापामार कार्यवाही करते हुए एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति रतनलाल पुत्र मोहनलाल (43) गुर्जर निवासी मस्जिद के पास लावा पुलिस थाना डिग्गी एवं रतनलाल पुत्र मन्नालाल (59) प्रजापत निवासी लावा पुलिस थाना डिग्गी जिला टोंक के कब्जे से करीबन 50 हजार रूपये कीमत का करीबन 3.5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा व खरीद फरोख्त की राशि 5 हजार 780 रूपये तथा एक ईलेक्ट्रोनिक कांटा जप्त किया,
TONK -दोनों आरोपी काफी लम्बे समय से लावा में डोडा पोस्त की सप्लाई कर रहे थे। जिसको जिला स्पेशल टीम की इस कार्यवाही से नाकाम किया गया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना डिग्गी पर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर जांच जारी है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून