TONK // तीन दिवसीय दिव्यांग सामग्री वितरण शिविर का समापन

TONK – किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 80वीं जयंती के अवसर पर एआईसीसी महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी, टोंक विधायक सचिन पायलट, श्री भगवान महावीर दिव्यांग समिति के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क विशाल दिव्यांग सामग्री वितरण तीन दिवसीय शिविर 10 फरवरी से 12 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला टोंक में समापन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सऊद सईदी, जमील सईदी, टोंक विधानसभा प्रभारी डॉ. सुमित गर्ग, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा मौजूद रहे ।

TONK – इस अवसर पर लगभग तीन दिवस में 1500 दिव्यांग को सामग्री वितरण की गई, कृत्रिम अंग, कैलिपर, बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, छड़ी, सुनने की मशीन, ग्लूकोमीटर, शिविर में बीपी व मधुमेह रोगियों का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन व जांच की गई, लगभग डेढ़ हजार का रजिस्ट्रेशन किया गया, सभी दिव्यांगों का चेहरा सामग्री प्रकार खुशी से खिल उठा।
TONK -सऊद सईदी ने सचिन पायलट व डॉक्टर डी आर मेहता का धन्यवाद देते हुए कहा कि संसार में दिव्यांगों की सेवा अपने आप में एक सुखद अनुभव है, प्रत्येक मानव को जीवन में लोगों की सेवा करना चाहिए । इस अवसर पर डॉक्टर सुमित गर्ग ने कहा कि इस अनूठी पहल से दिव्यांगों को बड़ा लाभ मिला है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जन सेवा के आयोजित किए जाने चाहिए ।
TONK – कैंप के साथियों व यूनिट का मोमेंटो देकर धन्यवाद दिया। समर्पण समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन सेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिनेश चौरासिया, कैलाशी देवी मीणा, सीपी श्रीवास्तव, हंसराज फागणा, वसीद नूर, सलीमुद्दीन खान, सै. मेहमूद शाह, राहुल सैनी, शैलेंद्र शर्मा, इम्तियाज़ खान, अरशद चिश्ती, जावेद चिश्ती, आबिद मेवाती, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, धर्मेंद्र सालोदिया, लियाकत चंदलाई, कमलेश चावला, इमरान पहलवान, फोजू राम मीणा, नीरज गुर्जर, आमिर फारूक, ओसाफ खान, मूलचंद बैरवा, युसूफ यूनिवर्सल, राशिद इंटक, नवीन बैरवा, मणिन्द्र बैरवा, आकाश बैरवा, रामस्वरूप जाट, वालीउल्लाह बैग, अमित अग्रवाल, बजरंग लाल वर्मा, मोहन मीणा, लालाराम, मोतीलाल, दयाराम, अशरफ गुंज, मुबारक अली एवं नसीम अंसारी आदि मौजूद थे
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून