TONK // टोंक में संभाग स्तरीय आरोग्य मेला: आयुष चिकित्सा और योग से स्वास्थ्य लाभ, लोगों ने लिया सक्रिय हिस्सा”

टोंक। संभाग स्तरीय आरोग्य मेले का शुभारंभ शुक्रवार को जिला मुख्यालय के गांधी खेल मैदान में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता,जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के कर कमलों से हुआ। सभी अतिथियों ने मेले में आयुर्वेद,योग, प्राकृतिक चिकित्सा,यूनानी सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा मेले में दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली।
भगवान धन्वंतरी एवं महर्षि चरक की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने अतिथियों का माला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयुष चिकित्सा के विकास के लिए बुनियादी ढांचे का उन्नयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नये चिकित्सा संस्थानों की स्थापना, औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुर्वेद एवं हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति शारीरिक,मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने पर जोर देती है आयुर्वेद ने केवल बीमारियों का इलाज करता है बल्कि यह रोग के मूल कारण को भी दूर करता है
जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि संभाग स्तरीय मेले के माध्यम से जिले के लोगों को आयुष चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति हमारी विरासत है। युवा पीढ़ी को पाश्चात्य खानपान के स्थान पर मोटे अनाज का उपयोग करना चाहिए, ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहे।
जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि आयुष भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है। जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व के कोने-कोने में पहुंचाया है।आज अन्य देश भी योग व आयुर्वेद को अपना रहे हैं।
पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अपना कर हम लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। हमारी धरती पर मौजूद औषधीय पौधे हर रोग के उपचार के लिए प्रभावी है।
कार्यक्रम के दौरान यूनानी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मां वाउचर योजना के लाभ की जानकारी देते हुए नाटक का मंचन किया। साथ ही युवाओं ने योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया।
इस दौरान आयुष विभाग के अजमेर संभाग स्तरीय अधिकारी अतिरिक्त निदेशक डॉ. चेतन त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक डॉ.शिव सिंह, रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसलिंग जयपुर के डॉ.मुख्यतार सिंह, उपनिदेशक भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह, स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ.आशीष सोनी, उपनिदेशक टोंक डॉ. रामसहाय बैरवा,सहायक निदेशक डॉ.नरेश जोशी सहायक निदेशक अजमेर डॉ. कपिलेश समेत आयुष विभाग के चिकित्सक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न