The Chanakya TV Rajasthan

TONK // टोंक के रईस अहमद ने जीता गोल्ड मेडल

TONK // टोंक के रईस अहमद ने जीता गोल्ड मेडल

 

TONK
TONK

 

TONK –  राजस्थान मास्टर्स वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सवाई माधोपुर रोड़ पर एक नीजि होटल में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टोंक के खिलाड़ी रईस अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया। संघ के सचिव जसवंत गोठवाल ने बताया कि टोंक के इतिहास में पहली बार इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संघ के कोषाध्यक्ष बिलाल जुबैर खान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक निवाई कमल बैरवा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद जोनवाल एवं जिला अभिभाषक के अध्यक्ष विकास लोदी द्वरा शुभारंभ किया। जिला मास्टर्स वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सिकंदर नक़वी ने जानकारी दी है कि राजस्थान के कई जिलों से खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टोंक के खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते तथा प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। संघ के अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि यह राजस्थान राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता राजस्थान के सेक्रेटरी एस. एन. सैनी एवं सचिव अमित शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम में जमील निज़ाम, खालिद बॉक्सर, साजिद अहमद अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर, सरफराज, केसरी, कन्हैया लाल सैनी, केसर अहमद कोच, यादव कोच, विक्रम सिंह कोच, लीला धर, बमानिन्दर आदि मौजूद थे। इस आयोजन से टोंक जिले में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए एक नया मंच मिला है।

 

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

 

 

 

 

 

टोंक// विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन कल रविवार को होगा

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

 

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

 

Exit mobile version