The Chanakya TV Rajasthan

TONK // अंत्योदय व समान अवसर ही सच्चा सामाजिक न्याय-न्यायाधीश जलुथरिया

TONK // अंत्योदय व समान अवसर ही सच्चा सामाजिक न्याय-न्यायाधीश जलुथरिया

 

TONK
TONK

TONK –  विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर समाज में समानता, न्याय एवं मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहर स्थित राजकीय आई.टी.आई. कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा किया गया। जलुथरिया ने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस हमें संविधान में निहित समानता, गरिमा व न्याय के मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है।

TONK – सामाजिक न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार व दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अंतर्गत स्थापित विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान कर सामाजिक न्याय को व्यवहार में लागू कर रहा है। लोक अदालतों, विधिक साक्षरता शिविरों एवं परामर्श के माध्यम से न्याय को सुलभ, सस्ता व त्वरित बनाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें तथा समाज में भेदभाव के विरुद्ध सजग भूमिका निभाएँ।

TONK – इस दौरान संस्था के उपनिदेशक रामप्रसाद मीणा, एवं शिक्षक अशोक कुमार बैरवा उपस्थित रहे। इसी प्रकार डॉ. अम्बेडकर बी.एड. कॉलेज टोंक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता राजेश सिसोदिया ने विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्त समानता एवं विधिक सहायता के प्रावधानों की संक्षिप्त जानकारी दी तथा विधिक जागरूकता के महत्व पर बल दिया। असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. बुद्धराम चौधरी ने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता होने पर नि:शुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने का आह्वान किया।

TONK – इस अवसर पर अधिकार मित्र चन्द्रकला शर्मा, महाविद्यालय प्रशासन की ओर से व्याख्याता देवेंद्र सैन एवं सुरेश जाखड तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करना एवं उन्हें विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून

Exit mobile version