The Chanakya TV Rajasthan

TONK // टोंक: शांति समिति की बैठक में प्रशासन की अपील – सद्भाव से मनाएं सभी पर्व

TONK // टोंक: शांति समिति की बैठक में प्रशासन की अपील – सद्भाव से मनाएं सभी पर्व

TONK
TONK

TONK- अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरियां ने कहा कि जिलेवासी आने वाले त्यौहार होली, धूलण्डी, चेटीचंड, ईदुलफितर, रामनवमी और महावीर जयन्ती का त्यौहार आपसी सद्भाव एवं खुशी के साथ मनाएं। उन्होंने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में कहा कि त्यौहारों पर लोग आपस में मिलकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हो। ऐसा कोई कार्य नही करे जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। एडीएम ने कहा कि टोंक जिला गंगा जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है। सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि त्यौहार उत्साह एवं उमंग के साथ मनाएं, ताकि समाजिक सौहार्द बना रहे।

TONK – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल प्रसाद ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने सोशल मीडिया के उपयोग पर कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक, जातिवादी, आपसी वैमनस्य बढ़ाने वाली पोस्ट शेयर नहीं करें। साथ ही, अप्रिय घटना होने पर कानून अपने हाथ में नहीं ले तथा तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करे। असमाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

TONK – इस अवसर पर मालपुरा से आये रमाकान्त पाठक ने कहा कि प्रशासन सम्राट की सवारी के रूट चार्ट पर झूलते हुए विद्युत तारों, सड़क के गड्डों को सही कराएं। सुभाष मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाये साथ ही होलीका दहन के बाद राख की सफाई समय पर हो। उन्होंने कहा कि मोटरसाईकिल के साइलेंसर में तेज आवाज के वायर शॉट को प्रतिबंधित करें। झिराना से आए मोहम्मद शकील ने मेडिकल एम्बुलेंस की व्यवस्थाएं त्वरित रखने पर जोर दिया ताकि दुर्घटना होने पर समय पर इलाज हो सकें। खलीलाबद से आए रामकल्याण जाट ने धुलंडी पर पेयजल सप्लाई अधिक मात्रा में करने के बारे में कहा। पूर्व पार्षद महबूब अहमद ने कहा कि त्योहारो के समय आपŸिाजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाये।
गई

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

Exit mobile version