TONK // सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी जैन ने यूपीएससी में 37वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टोंक का गौरव

TONK- सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा साक्षी जैन ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 37वीं रैंक प्राप्त कर पूरे टोंक जिले का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। साक्षी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिलेभर में खुशी एवं गर्व का माहौल है। साक्षी जैन प्ले ग्रुप से लेकर 12वीं कक्षा तक सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल की छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिसर में पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। सेंट सोल्जर एज्युकेशन ग्रुप के डायरेक्टर बाबूलाल शर्मा, एमडी हितेश शर्मा तथा प्रिंसिपल डॉ. शिप्रा बारेगामा ने साक्षी को माला एवं साफा पहनाकर तथा मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया।
TONK -अपने संबोधन में साक्षी जैन ने कहा कि सेंट सोल्जर ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने के योग्य बनाया है। निदेशक बाबूलाल शर्मा मेरे आदर्श हैं। स्कूल के दिनों में उन्होंने मुझे अनुशासन में रहना सिखाया, जिसकी शिक्षा ने यूपीएससी की तैयारी में बहुत मदद की। साक्षी ने सेंट सोल्जर से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि स्कूल में बिताए 13 वर्षों ने उनकी व्यक्तित्व निर्माण तथा यूपीएससी की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
TONK – उन्होंने बताया कि सेंट सोल्जर में उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, गाड्र्सए टीचर्स प्रिंसिपल एवं हायर मैनेजमेंट तक सभी से कुछ न कुछ सीखने को मिला और हर किसी का उनकी जिंदगी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब वे बचपन में सेंट सोल्जर में पढऩे आई थीं तो शुरुआती वर्षों में बोलने में काफी हिचकिचाहट होती थी, लेकिन स्कूल के सकारात्मक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया। पब्लिक डीलिंगए मंच पर बोलने का साहस एवं व्यक्तित्व विकास जैसे गुण उन्हें सेंट सोल्जर में ही सीखने को मिले, जो आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी में बहुत सहायक साबित हुए।
TONK -डायरेक्टर बाबूलाल शर्मा ने साक्षी की सफलता को पूरे सेंट सोल्जर एज्युकेशन ग्रुप के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि साक्षी ने अपने परिवार, विद्यालय और पूरे टोंक जिले का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्अब देश सेवा की असली परीक्षा शुरू होती हैए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ देश की सेवा करें। वहीं हिंदी विषय के शिक्षक आशीष ने साक्षी की प्रतिभा को याद करते हुए कहा कि साक्षी इतनी मेधावी छात्रा थी कि उसके उत्तरों में गलती ढूंढना मुश्किल होता था। उसके नंबर काटने से पहले दो बार सोचना पड़ता था, क्योंकि वह कभी मौका ही नहीं देती थी। साक्षी जैन की इस उपलब्धि से टोंक जिले के विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा मिली है और हर कोई उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन