The Chanakya TV Rajasthan

TONK // एकता और भाईचारे के संदेश के साथ टोंक में ईद की नमाज, तैयारियों का लिया जायजा

TONK // टोंक में ईद की नमाज को लेकर प्रशासन और कमेटी अलर्ट, हजारों की भीड़ की तैयारी

TONK
TONK

TONK –  ईदगाह में ईद की नमाज मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर अदा कराएंगे। ईद की नमाज ईदगाह में चांद दिखाई देने के बाद सुबह पौने 9 बजे होगी। ईद की नमाज की तैयारियों को ईदगाह में मौलवीं सईद साहब की मौजूदगी में जायजा लिया गया। इस मौके पर मौलवीं सईद साहब ने एकता-भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए जाने पर जोर देते हुए नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर ने बताया कि उनको सभी ने ईद की नमाज अदा कराने की जिम्मेदारी दी है।

TONK – इस मौके पर ईदगाह कमेटी के मोइनुद्दीन निजाम ने ईदगाह में ईद की नमाज की व्यवस्थाओं पर रोशनी डालते हुए बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज की सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। यहां पर 25-30 हजार लोग नमाज अदा करते हैं। इनके वुजू के लिए 8 सौ टोंटियां लगाई गई है। साथ ही पानी, सफाई आदि की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर शाही जामा मस्जिद में हाफिज मसीउद्दीन द्वारा ईद की नमाज अदा कराए जाने का भी एलान हुआ। इस मौके पर हबीब मियां, मुश्ताक अहमद, खालिद मसूद, एडवोकेट शराफत अली, मिर्जा खलीकुल्लाह एवं बरकात हसीन आदि भी मौजूद रहे

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version