The Chanakya TV Rajasthan

TONK // स्वर्ण दुर्गा कैलाशपति मंदिर में महाकाली की भव्य झांकी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी,

TONK // आज महालक्ष्मी छप्पन भोग व कन्या पूजन का आयोजन

TONK
TONK

TONK –  नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर श्री स्वर्ण दुर्गा कैलाशपति मंदिर में धार्मिक आस्था एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के सातवें दिन बुधवार को मंदिर में माता महाकाली की आकर्षक और भव्य झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर व्यवस्थापक राजाराम गौतम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि महोत्सव को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। सातवें दिन महाकाली स्वरूप की झांकी सजाकर भक्तों को शक्ति स्वरूपा माता के दर्शन कराए गए।

TONK – झांकी की सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं भक्ति संगीत ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नवरात्रि के आठवें दिन मंदिर में माता महालक्ष्मी की छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही विधि-विधान से कन्या पूजन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version