TONK // हाउसिंह बोर्ड कालोनी वेलफेयर सोसायटी ने राम नवमी का उत्सव मनाया

TONK – हाउसिंह बोर्ड कालोनी वेलफेयर सोसायटी टोंक ने शिव मन्दिर हाउसिंग बोर्ड में रामनवमी पर राम का भव्य जन्म मनाया गया। सर्व प्रथम पण्डित श्री राम अवतार शर्मा ने भगवान को नयी पोशाक पहनाकर दीप जलाया गया। अध्यक्ष हनुमान जांगीड़, कार्यक्रम संयोजक अशोक गांधी, सचिव सुरेश विजय बिणजारी, बाबू लाल शर्मा ने सभी सनातनियों का स्वागत किया, तत्पश्चात राज कुमारी शर्मा एवं राज कंवर ने राम के जन्म पर बधाईयां गाकर एवं महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य एवं एकल नृत्य किया गया ।
TONK – कार्यक्रम में मन्जू गांधी, भारती विजय, मीना तिवाड़ी, सुशीला विजय, हेमा शर्मा, प्रेम मेहरवाल, कोशल्या विजय, भगवान सिंह, भाग चन्द विजय एवं बद्री विजय ने भाग लिया। पुरूष मण्डल द्वारा भव्य कीर्तन किया एवं कार्यक्रम बाद प्रसाद वितरण कर समापन किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न