The Chanakya TV Rajasthan

TONK // शक्ति नगर कॉलोनी में दो दिन से बिजली गुल, लोगों में रोष

TONK // शक्ति नगर कॉलोनी में दो दिन से बिजली गुल, लोगों में रोष

TONK
TONK

TONK – नेशनल हाईवे 12 पर स्थित पन्नाधाय रोड पास शक्ति नगर कॉलोनी में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है बिजली की समस्या की जानकारी देते हुए कॉलोनी में निवास करने वाले जिला मीडिया प्रभारी प्रबोधक संघ टोंक राजेश महावर ने बताया है कि कॉलोनी वासियों को दो दिनो से बिना बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है इस समस्या को बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने तथा 181 व विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर को ओर सेकॉल करने के बाद कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया ना कोई ध्यान दिया जा रहा है। जबकि पूरे टोंक शहर में विद्युत सुचारु रूप से संचालित है

TONK – लेकिन इस कॉलोनी के लोगों को हमेशा बिजली अपेक्षा का शिकार होना पड़ता है इस समस्या के बारे में कॉलोनी वासियों ने कई बार पूर्व में प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी दिया है लेकिन अभी तक इसका स्थाई समाधान नहीं किया गया है जिसके कारण कई बार घंटों व कई दिनों तक बिना बिजली रहना पड़ता है जिससे छोटे बच्चों बुजुर्गों कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा बिजली नहीं आने के कारण व भीषण गर्मी के कारण भी बच्चों व बुजुर्गों को कई बीमारियों का जूझना पड़ रहा है इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि बिजली का समाधान शीघ्र किया जाए जिससे कॉलोनी वासियों को राहत मिल सके ।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version