Tonk // स्विमिंग पूल हादसे से चौथ का बरवाड़ा में आक्रोश, युवक जयपुर रेफर

Tonk – सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार टोंक के अलीगढ़ निवासी एक युवक की गंभीर हालत को लेकर स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के पत्रकार मुनीम मीणा के पुत्र विजय मीणा की तबीयत स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान स्विमिंग पूल संचालक की अमानवीय संवेदना तथा सुरक्षा उपकरण नहीं होने के चलते अचानक बिगड़ गई और उनका शरीर काम करना बंद कर गया। गंभीर अवस्था में उन्हें सवाई माधोपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से पूर्व विजय मीणा पुत्र मुनीम मीणा निवासी खोहल्या (अलीगढ़) जो कि चौथ का बरवाड़ा स्थित एक स्विमिंग पूल पर गए थे। वहीं नहाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने और बेहोश होने की बात सामने आई है।
Tonk – आरोप है कि घटना के बाद स्विमिंग पूल संचालक ने मानवीय संवेदनाएं दिखाने के बजाय युवक को वहां से हटवाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समाज संगठनों ने स्विमिंग पूल संचालक के रवैये को अमानवीय बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में तत्काल सहायता और जिम्मेदारी निभाना आवश्यक था।फिलहाल विजय मीणा जयपुर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उपचार के दौरान समाज एवं पत्रकार साथियों ने ईश्वर से विजय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
टोंक से उमेश सोनी बनेठा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न