The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा तख्ता में 108 दिवसीय भव्य विधान का आयोजन जारी

Tonk // बड़ा तख्ता जैन मंदिर में 108 दिन का शांतिनाथ विधान उत्साह और भक्ति के साथ जारी

Tonk
Tonk

Tonk – श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ा तख्ता में 108 दिन में 108 विधान का भव्य आयोजन प्रतिदिन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है।
विधान संयोजक पारस सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन विभिन्न परिवारों द्वारा शांतिनाथ मंडल विधान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़े उत्साह एवं भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 मई, मंगलवार को सम्भीर मल , प्रेम चंद , कैलाश चंद , हुकम सुनील , रिंकू एवं लेखराज बोरदा वाले परिवार की ओर से शांतिनाथ मंडल विधान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भावपूर्वक संपन्न हुआ। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान कमल सर्राफ ने बताया की 17 अगस्त तक अनवरत चलने वाले विधान के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की मंगल कामना की। विधान आयोजन समिति के पारस सर्राफ,महेश बाडवाले,पिंटू गोयल,पारस करौली,मुकेश बोरदा, सुनील सर्राफ,ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग परिवारों द्वारा विधान में सम्मिलित होकर भक्तिभाव से पूजा की जा रही है।जिसका लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्राप्त कर रहे हैं।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version