The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव के तहत 9वां रात्रि जागरण आयोजित, भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Tonk // अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव के तहत 9वां रात्रि जागरण, भजनों से गूंजा श्रद्धा का माहौल

Tonk
Tonk

Tonk – अन्नपूर्णा गणेशजी, बालाजी, माताजी मंदिर प्रन्यास समिति के तत्वाधान में मनाये जाने वाले आगामी गणेश महोत्सव के अंतर्गत वर्ष पर्यंत अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में किए जा रहे रात्रि जागरणों की श्रृंखला में बुधवार की रात्रि को माह की चतुर्थी पर 9 वें रात्रि जागरण का आयोजन किया गया । प्रन्यास समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टाटावत एवं प्रवक्ता प्रेम रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि जागरण का शुभारंभ मंदिर मठाधीश कैलाश पुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर प्रमुख पुजारी दीपक पुरी एवं पुनीत पुरी द्वारा भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। टाटावत ने बताया कि रात्रि जागरण का शुभारंभ भजन गायक कलाकार श्याम शर्मा द्वारा “डम डम डमरू बजाना होगा, भक्तों के कष्ट मिटाना होगा

Tonk
Tonk - के साथ गणेश वंदना कर किया गया । इसी प्रकार प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार वेंकट रमन सिंह बना द्वारा " छोटो सो गजानंद हद कर गयो, सवामणि का लाडू चट कर गयो "कमल चौधरी फौजी ने
बालाजी म्हारा आंगन में पधारो ,  अर भगता ने दर्शन दीजो जी " भजन की प्रस्तुतिया देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/home 
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version