Tonk // एसीबी की बड़ी कार्रवाई, डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दो आरोपी गिरफ्तार

Tonk – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये डॉ.के एन मोदी यूनिवर्सिटी बनस्थली रोड निवाई में दो आरोपियों को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा है ।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने बताया कि डॉ.के इन मोदी विश्वविद्यालय बनस्थली रोड निवाई की
डॉ. मीनू गंगल पत्नी महेश कुमार बनिया( 48) निवासी मकान नम्बर ई-19, ग्रीन पार्क, आगरा रोड, जयपुर हाल एसोशियेट प्रोफेसर (एच.ओ.डी.), डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय व रमेश चन्द मीणा पुत्र हनुमान मीणा ( 4 5) निवासी जयलालपुरा पुलिस थाना बौंली जिला सवाईमाधोपुर हाल असिस्टेंट प्रोफेसर (सहयोगी) डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, वनस्थली रोड, निवाई जिला टोंक को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।
Tonk – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को एक शिकायत इस आशय की मिली थी कि परिवादी डॉ. के. एन. मोदी विश्वविद्यालय वनस्थली रोड निवाई में वर्ष 2024-26 बी.एड. दो वर्षीय कोर्स कर रहा है। आरोपिया डॉ. मीनू गंगल हाल एसोशियेट प्रोफेसर (एच.ओ.डी.), डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय व आरोपी रमेश चन्द मीणा हाल असिस्टेंट प्रोफेसर (सहयोगी) डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, वनस्थली रोड, निवाई जिला टोंक आपस में मिलीभगत करके परिवादी की अनुपस्थिति को सही करने व मुख्य परीक्षा में बैठाने व प्रवेश पत्र देने की एवज में 23हजार रूपये रिश्वत राशि मांग करके परिवादी को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21मई 2026 को वक्त मांग सत्यापन आरोपीगण द्वारा 23हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की जाकर रिश्वत राशि देने पर परिवादी को मुख्य परीक्षा में बैठने हेतु व प्रवेश पत्र देने के लिए कहा।
Tonk – जिसके एसीबी के नारायण टोगस उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर के सुपरवीजन में टी.एल.ओ. ऋषिकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोक ने शुक्रवार को ट्रेप की कार्यवाही करते हुए आरोपिया डॉ. श्री मीनू गंगल हाल एसोशियेट प्रोफेसर (एच. ओ.डी.), डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय ने अपने कार्यालय कक्ष में अपने सहयोगी आरोपी रमेश चन्द मीणा हाल असिस्टेंट प्रोफेसर (सहयोगी) डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय, वनस्थली रोड, निवाई जिला टोंक को परिवादी से रिश्वत राशि 20000 रूपये अपनी उपस्थिति में दिलवायी। आरोपी रमेश चन्द मीणा द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि अपने हाथों से प्राप्त करके गिनकर अपनी पेंट की दांयी जेब में रखी। जहाँ से रिश्वत राशि बरामद हुई। आरोपीगणों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमति एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपीगणों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज करके अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न