
Tonk – भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 व 24 मई कानगढ़ पैलेस देवली में होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि अलग-अलग सत्रों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आवासीय रहेगा। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।जिसमे जिले के मंत्री, विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।
Tonk – उन्होंने बताया कि सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टीकीविचारधारा,संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौहान ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन हेतु बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी तथा सभी से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न