Tonk // गर्मी में पेयजल संकट रोकने को प्रशासन अलर्ट, कल्याणपुरा में हटाए अवैध कनेक्शन

Tonk – जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल को लेकर कोई परेशानी नही हो, जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को आमजन की पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है। ग्राम कल्याणपुरा में पेयजल संबंधी समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता आकाश सिंह गुर्जर ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम कल्याणपुरा में घर-घर कनेक्शन जारी किए गए है। गांव की मुख्य पेयजल वितरण पाइप लाइन में ग्रामीणों द्वारा अवैध कनेक्शन कर लिए गए थे। जिन्हें जलदाय विभाग की टीम एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया।
Tonk – इसी तरह उनियारा के वार्ड नं. 13 में चारभुजा नाथ मंदिर के पीछे की गली में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जलदाय विभाग द्वारा नई पाइपलाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। परंतु स्थानीय लोगों के द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रांसमिशन मैन पाइपलाइन साइज 200 एम.एम से मिलान करने की मांग की गई थी। पाइपलाइन से संबंधित क्षेत्र में अंतिम छोर पर कम प्रेशर होने के कारण तकनीकी दृष्टि से पाइपलाइन से मिलान किया जाना संभव नहीं था। इस कारण से मिलान कार्य रुका हुआ था। इसे 22 मई को स्थानीय लोगों से समझाइश एवं समन्वय स्थापित कर पूरा किया गया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न