The Chanakya TV Rajasthan

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

TONK
TONK

टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मेहरु में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में मेहरु को जोड़ने वाले सड़क मार्गाे, पेयजल आपूर्ति, विद्युत, साफ-सफाई जैसी समस्याएं सामने आई। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का हल तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण करें। उन्होंने उपखंड अधिकारी अमित कुमार चौधरी को विभागों से समस्याओं के निस्तारण की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता से ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को सुना।

TONK

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करें, और पात्र लोगांे को सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समयबद्ध सीमा में निस्तारित किया जाये। जो समस्या बजट या किसी अन्य कारण से पूरी किया जाना संभव नही है उसका लिखित में परिवादी को जवाब दें। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को पेंडिंग नही रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना टोडारायसिंह का निरीक्षण किया।
रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करवाएं जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार राहुल शर्मा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता मालाराम जाट समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

 

 

 

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2006693494342250823?s=20

 

Exit mobile version