The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में स्वास्थ्य जागरूकता की मिसाल: एएनएम मोहर मीणा ने बेटी को लगवाया एचपीवी टीका, बढ़ाया प्रेरणादायक संदेश

Tonk // टोंक में एएनएम मोहर मीणा ने पेश की मिसाल, बेटी को लगवाया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश

Tonk
Tonk

Tonk – शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काली पलटन टोंक में कार्यरत एएनएम मोहर मीणा ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने विभागीय गाइडलाइन का पालन करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी ही पुत्री प्रिया मीणा को घातक सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का टीका लगाया।
​आमतौर पर महिलाओं और किशोरियों में होने वाले इस गंभीर कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन बेहद कारगर मानी जाती है, लेकिन अभी भी इसको लेकर आमजन में जागरूकता की कमी देखी जाती है। ऐसे में एक स्वास्थ्य कर्मी ने खुद आगे बढ़कर अपनी बेटी का टीकाकरण करना समाज के लिए एक बड़ा और सकारात्मक संदेश है।

Tonk – ​टीका लगाते समय वहां वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम पांडे, नर्सिंग ऑफिसर अनवार अहमद, एएनएम गायत्री, शाहरुख खान,कौसर,सलीम,आशिक,रूपचंद,लालाराम ,आशा, असमा आदि सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य सहकर्मियों व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।जिन्होंने एएनएम मोहर मीणा के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की किशोरियों के लिए यह टीका भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा कवच का काम करता है और हर परिवार को अपनी बेटियों का यह टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। ​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यूपीएचसी काली पलटन से शुरू हुई इस अनूठी पहल से क्षेत्र की अन्य माताएं और परिवार भी अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और समय पर एचपीवी टीकाकरण करवाएंगे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version