The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // मालेगांव में मां बगलामुखी राष्ट्ररक्षा महायज्ञ, धर्मसभा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Tonk // ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिखाई भारत की शक्ति

Tonk
Tonk

Tonk – सद्गुरु आश्रम टोंक के संस्थापक गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा एवं विद्वान आचार्यों के सानिध्य में महाराष्ट्र के मालेगांव में मां बगलामुखी राष्ट्ररक्षा महायज्ञ एवं अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में धर्मसभा, यज्ञ, भजन संध्या और राष्ट्र जागरण के विभिन्न आयोजन हो रहे है। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि जब संत, समाज और राष्ट्रभक्त एक मंच पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेते हैं तब आध्यात्मिक ऊर्जा राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ, साधना और धर्मसभा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं बल्कि राष्ट्र चेतना जागृत करने का माध्यम हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह अपने परिवार में राष्ट्रभक्ति धर्म, संस्कार और वीरों के सम्मान की भावना विकसित करे, ताकि आने वाली पीढयि़ां भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने का संकल्प ले सकें। राष्ट्र रक्षा ही सनातन धर्म का प्रथम संकल्पहै।

Tonk

Tonk – उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमें सिखाता है कि राष्ट्र केवल सीमाओं का भूभाग नहीं बल्कि मां भारती का दिव्य स्वरूप है। जब.जब राष्ट्र पर संकट आया हैए तब.तब वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर उसकी रक्षा की है। उन्होंने कहा कि आज भारत आतंकवाद अलगाववाद नक्सलवाद और राष्ट्रविरोधी शक्तियों जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, इसलिए राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम धर्म है। सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान पंडित शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत का निर्माण किया।

Tonk

Tonk – उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई स्वार्थ नहीं हो सकता। उन्होंने सभी से जाति भाषा और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर एक भारत.श्रेष्ठ भारत की भावना अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी शक्ति संस्कृति और आत्मविश्वास की नई पहचान बनाई है।
कार्यक्रम के अंत में इस पुनित और मानव कल्याण के लिए किए गए आयोजन को लेकर उन्होंने आयोजन समिति, मंडल के सुनील गायकवाड़ तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए मां बगलामुखी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि
।। रविवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version