The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // ईदउलजुहा को लेकर सफाई व्यवस्था मजबूत करने की मांग, अतिरिक्त संसाधन और कर्मचारी लगाने की अपील

Tonk // ईदउलजुहा को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की मांग, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील

Tonk
Tonk

Tonk – जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग टोंक के जिलाध्यक्ष बरकात हसीन ने नगर परिषद टोंक के आयुक्त से मांग की है कि ईदउलजुहा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन टोंक शहर में सफाई की विशेष व्यवस्था की जावे। जिलाध्यक्ष बरकात हसीन की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद आयुक्त से मांग की है कि ईद को ध्यान।में रखते हुए कचरे मलबे को उठाने के लिए अतिरिक्त वाहनों व छु‌ट्टी वाले चालकों के स्थान पर अन्य चालको की ड्यूटी लगाई जावे। उन्होंने बताया कि टोंक में ईदउलजुहा के त्योहार पर तीन दिन कुर्बानी की जाती है। इसके मध्यनजर तीनों दिन विशेषकर पहले दिन 28 मई से कचरा वाहनों, ट्रेक्टर, वैन या अन्य अतिरिक्त वाहनों की संख्या बढ़ाने जावे। साथ ही जो चालक छुट्टी पर रहे उनके स्थान पर दूसरे चालको का प्रबंध किया जायें।साथ ही चालकों को पाबंद किया जाये कि वह जिम्मेदारी एवं गम्भीरता के साथ समय समय पर मलबा, कचरा, गंदगी (मैटेरियल) उठायें।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस मामले में जिम्मेदारी की कमी देखी गई थी ।ज्ञापन देने वालों में सलीमुद्दीन,शकील,फरीद, इम्तियाज,शाकिर आदि शामिल थे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version