The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 68 फर्जी सिम के साथ दो शातिर गिरफ्तार, थार जीप भी जब्त

Tonk // DST और सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा

Tonk
Tonk

Tonk – टोंक में DST और सदर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है.. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया.. इन आरोपियों के पास से 68 फर्जी सिम कार्ड और करोड़ों रुपए की ठगी का हिसाब-किताब बरामद हुआ है | DST इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए दिलखुश गुर्जर और कुलदीप मीणा को दबोचा | पुलिस पूछताछ में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है..ये दोनों आरोपी रातों-रात अमीर बनने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए साइबर क्राइम की दुनिया में उतरे थे.. आरोपियों के पास से पुलिस ने 68 फर्जी सिम कार्ड, 4 स्मार्टफोन और 10 हजार 200 रुपए की नकदी बरामद की है.. इतना ही नहीं, ठगी की कमाई से खरीदी गई दो चमचमाती थार जीप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है |

Tonk

Tonk –  शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये शातिर ठग लोगों को झांसा देने के लिए सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ट्रेड लिंक भेजा करते थे.. जैसे ही कोई इस लिंक पर क्लिक करता, ये उन्हें मोटे मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते थे.. इस फर्जीवाड़े के जरिए दोनों आरोपियों ने देश के कई राज्यों में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है.. फिलहाल टोंक के सदर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इनसे जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है |

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version