Tonk // टोंक: वंदे गंगा अभियान के तहत गौशाला में श्रमदान, गौ-पूजन व जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित

Tonk – पशुपालन विभाग की ओर से गांधी गौशाला समिति, टोंक में बुधवार को ‘‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026‘‘ के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद् सभापति लक्ष्मी जैन व विशिष्ठ अतिथि गौशाला के संस्थापक एवं संरक्षक अभयमल बंब, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ओर दुर्गेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी अतिथियों ने गौशाला में सफाई कर श्रमदान किया गया। पानी की खेलियों में सफाई करवाकर चुने की पुताई करवाई गई एवं सभी चारे के ठान की सफाई करवाई गई। गौशाला में व्यवस्था देख रहे सभी कर्मचारियेां को पानी के खेलियों एवं चारे की ठाणों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। गौ पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया। गौशाला में पीपल का पौधा लगाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सभी अतिथियों ने गौशाला का भ्रमण कर गौशाला की व्यवस्था का जायजा लिया। गौशाला के व्यवस्थापक एवं कोषाध्यक्ष बाल किशन ने गौशाला में किये जा रहे नवाचार के बारे में विस्तार से बताया। गौशाला में पंचगव्य उत्पादन की विस्तार से जानकारी दी।
अतिथियों ने गायों को हरा चारा एवं गुड खिलाकर गौ सेवा की। इसके पश्चात् जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं गौवंश का हमारे जीवन में महत्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Tonk – पूर्व नगर परिषद् सभापति ने अपने उद्बोधन में जल संसाधानों का विवेकपूर्ण उपयेाग करने, पानी की बर्बादी रोकने तथा भविष्य के लिए पानी के संचय पर जोर दिया। उन्होने तेजी से घटते भू जल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। गांधी गौशाला के संरक्षक एवं संस्थापक अभय मल बंब ने सभी से गौ सेवा से जुड़ने का अह्वान किया। उन्होने भारतीय संस्कृति में गाय का धार्मिक, अध्यात्मिक व आर्थिक महत्व के बारे में अवगत करवाया। जन प्रतिनिधि दुर्गेश गुप्ता ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष वाले पौधे लगाने पर बल दिया उन्होने बताया कि टोंक शहर में स्वयं ने कई वृक्ष पौधे लगाये गये है जो अब वृक्ष बन गये है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया सभी जनप्रतिनिधियों को विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने का अह्वान किया ताकि सभी को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न