Tonk // दूनी में पेयजल लाइन पर बड़ी कार्रवाई, 17 अवैध कनेक्शन हटाए, विभाग ने वसूला जुर्माना

Tonk – जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खंड टोंक द्वारा निरंतर पेयजल वितरण लाइनों में अवैध कनेक्शनों को हटाकर पेयजल की आपूर्ति एवं सुधार के लिए त्वरित कार्यवाही कर रहा है। अधीशाषी अभियंता आकाशदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर बुधवार को सहायक अभियंता पूरणमल बैरवा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम दूनी के दुर्गापुरा व देवपुरा ढाणी में अवैध जल कनेक्शन को हटाने का अभियान चलाया, जिसके परिणाम स्वरूप 17 अवैध जल कनेक्शन हटाए गए। टीम ने इन अवैध कनेक्शनों की पहचान करने के लिए विस्तृत निरीक्षण किया, जिन्हें विभागीय नियमों के अनुसार तुरंत हटा दिया गया। अवैध कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए दण्डात्मक शुल्क 7 हजार 210 रूपये जुर्माना लगाया गया है ताकि भविष्य में दुर्गापुरा व देवपुरा ढाणी की राइजिंग मैन पेयजल लाईन में अवैध कनेक्शनों की पुनावृŸिा ना हो। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अवैध कनेक्शन की पुनरावृत्ति होती है, तो दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न