The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // सावरकर जयंती पर युवाओं को मिला ‘माय भारत’ पोर्टल का प्रशिक्षण

Tonk // अगरपुरा में सावरकर जयंती पर कार्यक्रम, युवाओं को मिला ‘माय भारत’ पोर्टल का ज्ञान

Tonk
Tonk

Tonk – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ टोंक के तत्वावधान में नेहरू नवयुवक मंडल, अगरपुरा द्वारा आर एस एल डी सी निवाई में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जन्मतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निवाई सामुदायिक अस्पताल के डॉ. मुकेश समोता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व अवार्डी भरत लाल मीणा, नेहरू युवा मंडल महाराज कंवरपुरा के प्रतिनिधि, और आर एस एल डी सी के निदेशक रामस्वरूप जी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान ने उपस्थित युवाओं को ‘माय भारत’ विभाग और संगठन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग किस प्रकार युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें राष्ट्र विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा ने युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की लाइव प्रक्रिया समझाई तथा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले आगामी विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में भाग लेने की पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाया।

Tonk

Tonk – इस अवसर पर युवाओं के लिए एक विशेष निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित संभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वीर सावरकर के जीवन, उनके संघर्षों व राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार लिखे। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश समोता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वीर सावरकर का जीवन हमें देश सेवा और विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आर एस एल डी सी के निदेशक रामस्वरूप जी ने युवाओं को कौशल विकास के साथ-साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और संभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान संस्थान के कर्मचारी और भारी संख्या में स्थानीय युवा व मंडलो से लगभग 150 युवा सदस्य उपस्थित रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version